फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: बिल्हौर उप निबंधक कार्यालय पर छापा, करोड़ों की विसंगतियों का खुलासा, 900 पैन नंबरों में मिली गड़बड़ी

Wed, 15 Jul 2026 12:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर तहसील के उप निबंधक कार्यालय में आयकर विभाग ने सात घंटे तक गहन सर्वे कर करोड़ों रुपये की विसंगतियां पकड़ी हैं। जांच में 900 पैन नंबरों में त्रुटियां सामने आई हैं, जिसके बाद विभाग ने पांच वर्षों के महत्वपूर्ण दस्तावेज तलब किए हैं।
विज्ञापन
बिल्हौर उप निबंधक कार्यालय में आयकर का सर्वे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया। करीब सात घंटे तक चली जांच में अफसरों को करोड़ों रुपये की विसंगतियों के साक्ष्य मिले हैं। टीम ने 900 पैन नंबरों में गड़बड़ी पकड़ी है। देर शाम छह बजे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति खरीद-बिक्री करने वाले क्रेताओं-विक्रेताओं का विवरण लेकर टीम लौट गई।

विज्ञापन

अधिकारियों ने पांच साल के दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित रिकॉर्ड देने के लिए 10 दिन का समय दिया है। आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) कानपुर तरुण कुशवाहा और संयुक्त आयकर निदेशक एसके लाल के निर्देशन में सहायक आयकर आयुक्त एसके वर्मा समेत अधिकारियों की टीम तीन गाड़ियों से सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंची।

http://



वित्तीय लेन-देन के विवरण में कई खामियां

उस समय उप निबंधक मो. इरशाद मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों से पूछताछ कर रिकॉर्ड तलब किए गए। अधिकारियों ने वर्ष 2020 से 2025 तक हुई उन रजिस्ट्रियों का ब्योरा मांगा जिनका मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक था। जांच में पता चला कि कार्यालय से विभाग को भेजे जा रहे वित्तीय लेन-देन के विवरण (एसएफटी) में कई खामियां हैं। करीब 900 पैन नंबरों में नाम अधूरे, पते गलत और अन्य जानकारियां त्रुटिपूर्ण मिलीं।
विज्ञापन

कामकाज रोककर अभिलेखों की पड़ताल की
इससे कई बड़े लेन-देन विभाग की निगरानी से बाहर रहने की आशंका जताई गई है। टीम ने फॉर्म-61 में भी गड़बड़ी पकड़ी हैं। सर्वे के दौरान कार्यालय का गेट बंद कर जांच की गई। कर्मचारियों के मोबाइल भी कुछ समय के लिए कब्जे में लिए गए और कामकाज रोककर अभिलेखों की पड़ताल की गई। इस मौके पर मुकेश कुमार, कुलदीप गुप्ता, देव अनंत श्रीवास्तव, कय्यूम अहमद, अंकित श्रीवास्तव के साथ भारी पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें