फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे से बची कानपुर-रायबरेली पैसेंजर ट्रेन

Sun, 13 Aug 2017 11:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले के बीघापुर इलाके में उन्नाव-रायबरेली रेल मार्ग पर रविवार की शाम बड़ा हादसा होते बचा। रायबरेली से कानपुर जा रही मालगाड़ी कपलिंग खुलने से इंदेमऊ हाल्ट के पास दो हिस्सों में बंट गई। इसी दौरान कानपुर से वाया उन्नाव होते हुए रायबरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन बीघापुर स्टेशन के पास पहुंच गई। गनीमत रही कि स्टेशन मास्टर को सूचना मिल गई और पैसेंजर ट्रेन को वहीं रोक लिया गया। सिंगल ट्रैक पर फंसी मालगाड़ी की बोगियों से टकराकर पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार भी हो सकती थी।
विज्ञापन


रायबरेली से कानपुर जा रही 42 बोगी की मालगाड़ी नंबर बीसीएनएमटी करीब साढ़े पांच बजे इंदेमऊ हाल्ट से आगे बढ़ी थी, तभी इंदेमऊ और बीघापुर स्टेशन के बीच इसकी पीछे की 16 बोगियां कपलिंग खुलने से अलग हो गईं। चालक गोविंद को घटना का पता ही नहीं चला। वह गाड़ी को लेकर आग बढ़ गए।

इस दौरान ट्रैक किनारे खेतों में मौजूद लोगों ने लाठी में अंगोछा बांधकर चालक को इशारा किया। चालक ने मालगाड़ी को बैक कर पीछे छूटी बोगियों की कपलिंग जोड़ी। शाम करीब छह बजे कानपुर से उन्नाव होते हुए रायबरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन नंबर (54154) बीघापुर स्टेशन के पास पहुंच गई।
विज्ञापन


इसी बीच स्टेशन मास्टर अयोध्या प्रसाद यादव को मालगाड़ी के दो हिस्सों में बंटने और ट्रैक बंद होने की जानकारी मिली। घटना से रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पैसेंजर ट्रेन को बीघापुर के बाहर ही रोक दिया गया। करीब सात बजे मालगाड़ी बीघापुर स्टेशन पहुंची।

ट्रैक क्लीयर होने के करीब सवा घंटे बाद 7:20 बजे पैसेंजर ट्रेन को रायबरेली के लिए रवाना किया गया। बीघापुर एसएम ने बताया कि सिंगल ट्रैक होने से रायबरेली पैसेंजर हादसे का शिकार हो सकती थी। आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि समय रहते ट्रैक सामान्य हो गया और ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो गई। 

उधर, इटावा जिले में भरथना रेलवे स्टेशन के पास रविवार को इटावा जा रही मालगाड़ी भी दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी की बोगी नंबर 25647 एसई और 66146 एसई दो हिस्सों में बंट गई थी। रेलवे स्टाफ व ट्रेन के गार्ड, ड्राइवर ने उसे ठीक किया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना की गई। 
विज्ञापन


-रायबरेली से कानपुर जा रही मालगाड़ी इंदेमऊ के पास हिस्सों में बंटी 
-ग्रामीणों के लाठी में अंगोछा बांधकर दिखाने पर चालक ने लगाया ब्रेक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें