फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्लाट में बन रहे धार्मिक स्थल का विरोध, सऊदी बातकर निर्माण रुकवाया

Sun, 04 Jul 2021 04:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के श्याम नगर स्थित सेंगर चौराहे के पास शनिवार दोपहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खाली प्लाट में अवैध रूप से धार्मिक स्थल का निर्माण होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका कहना था कि बिना प्रशासन की अनुमति के धार्मिक स्थल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने सऊदी अरब में रह रहे प्लाट मालिक से बात कर निर्माण रुकवा दिया। सेंगर चौराहे के निवासियों ने बताया कि यहां पर पिछले कुछ दिनों से दूसरे धर्म के धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण बिना प्रशासन की अनुमति से कराया जा रहा है।

इस पर लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। मौके पर बजरंग दल के अमरनाथ, अजय सिंह, दिलीप शुक्ला, सिद्धनाथ गुप्ता, अश्वनी कुमार गुप्ता, हेमंत सेंगर समेत कई कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


चकेरी इंस्पेक्टर क्राइम रोहित तिवारी ने मामले की जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्लाट के मालिक सऊदी में रहते हैं। उनसे बात कर धार्मिक स्थल बनाने की अनुमति समेत अन्य कागजात दिखाने को कहा गया है। साथ ही काम बंद करा दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें