फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रॉपर्टी विवाद के चलते आईटी इंजीनियर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बहन पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप

Fri, 21 Aug 2026 01:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरम में प्रॉपर्टी विवाद के चलते आईटी सेक्टर में कार्यरत रवि दीक्षित ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी बड़ी बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो रवि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरम इलाके में संपत्ति विवाद के चलते एक आईटी सेक्टर के इंजीनियर ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी बड़ी बहन पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे रवि दीक्षित

मृतक की पहचान 32 वर्षीय रवि दीक्षित के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रवि एक आईटी कंपनी में कार्यरत थे और घर से ही 'वर्क फ्रॉम होम' कर रहे थे। उनकी करीब 10 साल पहले शादी हुई थी और उनका सात साल का एक बेटा भी है। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा, जहां उनका शव फंदे पर लटका मिला।

एक साल से चल रहा था प्रॉपर्टी विवाद

मृतक की पत्नी ज्योति दीक्षित ने आरोप लगाया कि रवि की बड़ी बहन छवि मिश्रा पिछले काफी समय से परिवार की प्रॉपर्टी, ज्वेलरी और खेती-बाड़ी में हिस्सेदारी व बंटवारे को लेकर लगातार दबाव बना रही थीं। पत्नी का कहना है कि इसी संपत्ति विवाद को लेकर बड़ी बहन पिछले करीब एक साल से रवि को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी, जिससे वह भारी तनाव में आ गए थे।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चकेरी थाना पुलिस का कहना है कि मौके से एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें लिखे आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, संपत्ति विवाद के तथ्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें