कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते पनकी महाप्रबंधक जीके मिश्रा व एसीपी शिखर
- फोटो : amar ujala
कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 24 अप्रैल को पनकी स्थित पनकी पॉवर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर गुरुवार को प्लांट में डीसीपी पश्चिम, पनकी एसीपी, पनकी पावर हाउस के जीएम समेत अन्य अधिकारियों ने पूरे प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस प्लांट में पिछले महीने बिजली उत्पादन के लिए 72 घंटे तक ट्रायल हुआ था, जो पूरी तरह से सफल रहा था और प्लांट से 662 मेगावट बिजली उत्पादन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए डीसीपी पश्चिम आरती सिंह, पनकी एसीपी शिखर, पनकी पावर हाउस के जीएम जीके मिश्रा ने पावर हाउस प्लांट के मुख्य कंट्रोल रूम का जायजा लिया और पावर हाउस के अंदर आने-जाने के रास्तों का निरीक्षण किया। फिर प्लांट के जीएम व पुलिस अधिकारियों ने पावर हाउस के अधिकारी कॉलोनी में स्थित गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया।