बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर बैठक
- फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन और सुरक्षा बल अभी से पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। मंगलवार को एनडीआरएफ और आर्मी की संयुक्त टीम ने एसडीएम अविचल प्रताप सिंह से मुलाकात कर एक अहम बैठक की।
बैठक के दौरान टीमों ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले गांवों और वहां की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी जुटाई। बैठक के बाद एनडीआरएफ और आर्मी के अधिकारी उन संवेदनशील गांवों का दौरा करेंगे, जो बाढ़ की दृष्टि से सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं।