कानपुर में हैदराबाद की रोजाना उड़ान जून से बंद है। इसे अक्तूबर के चौथे सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। वहीं, बंगलूरू की उड़ान अब सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होगी। शुक्रवार की सेवा बंद कर दी गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
एयरपोर्ट पर आगे भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उधर, चकेरी एयरपोर्ट पर यात्रियों की समस्याओं की सुनवाई के लिए छह क्यूआर कोड लगाए गए हैं। 25 अगस्त से शुरू हुई व्यवस्था में यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अब तक मुंबई से कानपुर पहुंचे एक यात्री ने व्हीलचेयर नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।