फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव, हत्या का आरोप, करीब 11 महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 11 Aug 2025 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गर्भवती का शव फंदे पर लटका मिला। मामला चकेरी थानाक्षेत्र के परदेवनपुरवा का है। 
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थानाक्षेत्र के परदेवनपुरवा में सोमवार की सुबह गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के शरीर पर चोटों के निशान मिलने की बात कहकर मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कबाड़ का काम करने वाले सैनिकनगर निवासी उमेश ने बताया कि बेटी आकांक्षा (26) की शादी 17 नवंबर 2024 को परदेवनपुरवा निवासी शराब ठेके के सेल्समैन राेहित वर्मा से की थी। आकांक्षा पांच माह की गर्भवती थी। आरोप लगाया कि रोहित शराब का लती था। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी पिछले दो महीने से मायके में रह रही थी। एक सप्ताह पहले रोहित उसे घर ले गया था। उमेश ने बताया कि रक्षाबंधन पर आकांक्षा रोहित के साथ ममेरे भाइयों को राखी बांधने आई थी। शाम पांच बजे वह फिर ससुराल चली गई।
विज्ञापन

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
रविवार की देर रात पति और सास चैनावती से खाने को लेकर आकांक्षा से विवाद हुआ था। यह बात बेटी ने फोन कर बताई थी। आरोप है कि इसके बाद पति ने उसे पीटा और हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें