फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर प्री-स्कूल कांड: बच्चियों ने खोली प्रधानाचार्य की पोल, कलमबंद बयानों में बताईं दरिंदगी की दास्तां

Thu, 09 Jul 2026 04:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Principal Child Abuse Case: पनकी में एक प्री-स्कूल प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल द्वारा तीन बच्चियों के साथ अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। बुधवार को तीनों बच्चियों के 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज किए गए, जिनमें उन्होंने आरोपी की गंदी हरकतों का खुलासा किया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य बृजेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पांच दिन पहले पनकी में तीन बच्चियों के साथ प्री-स्कूल में की गई अश्लीलता के मामले में बुधवार को कलमबंद बयान कराए गए। इसमें आठ से नौ साल की तीनों बच्चियों ने स्कूल के प्रधानाचार्य की गंदी हरकतें बयां की है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि अभी बयानों का अवलोकन नहीं किया गया है। फिलहाल आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

शनिवार को पनकी में रहने वाली कक्षा चार की छात्रा ने कोचिंग जाने से मना कर दिया था। अभिभावकों ने उससे कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि टीचर ब्रजेश पाल जो कि प्री-स्कूल के प्रधानाचार्य भी है उससे अश्लीलता करते हैं। बच्ची की दो सहेलियों ने भी उनके साथ ब्रजेश की ओर से की गई अश्लीलता की बात बताई। आरोपी अपने मकान में ही प्री-स्कूल चलाता है।

दर्ज रिपोर्ट में बढ़ाई जाएंगी धाराएं
इसमें तीनों बच्चियां पढ़ने के अलावा उसी से कोचिंग भी पढ़ती हैं। दूसरी ओर अभिभावकों का आरोप है कि पकड़े जाने के बाद भी आरोपी करीबी लोगों के माध्यम से उन्हें मामले में समझौता करने के लिए डरा-धमका रहा है। इस संदर्भ में डीसीपी का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है, तो आरोपी के दर्ज रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

तीनों बच्चियों के 164 के बयान कराए
बच्चियों से ब्रजेश की हरकतें सुनने के बाद अभिभावकों की तहरीर पर पनकी पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया था। बुधवार को तीनों बच्चियों के 164 के बयान कराए गए। बच्चियों ने मजिस्ट्रेट को बताया कि किस तरह ब्रजेश उन्हें पढ़ाने के बहाने अश्लीलता करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें