ऐसे में काम प्रभावित न होने देेने के लिए 20 या 21 जनवरी से ट्रैफिक लोड डायवर्ट किया जा सकता है। 300 मीटर के सर्विस लेन पर डायवर्जन के बाद ट्रैफिक दोबारा मेन हाईवे पर आ जाएगा। डायवर्जन बोर्ड और संकेतांक व लाइटें लगाने के लिए कोडिंग का काम हो रहा है।
यूं होगा डायवर्जन
- प्रयागराज और लखनऊ की ओर से आने वाले हर तरह के वाहन रामादेवी अपरगामी पुल से सब्जी मंडी होते हुए फ्लाईओवर पर चढ़ने वाली सर्विस लेन पर डायवर्ट होंगे।
- सर्विस लेन पर 300 मीटर चलने के बाद फिर उसी अपरगामी पुल पर डायवर्ट हो जाएंगे।
- रामादेवी से नौबस्ता जाने वाले वाहनों को सर्विस लेन पर जाना प्रतिबंधित होगा। बसें और टेंपो उधर से न जाकर जीटी रोड से पीएसी मोड़ आकर बाएं मुड़ेंगे। इसके बाद श्यामनगर बाईपास जाकर गंतव्य को आएंगे और इसी से जाएंगे भी।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनें नहीं फंसेंगी
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चंदारी तक तीन रेल लाइनें हैं, जबकि चंदारी से रूमा तक दो लाइनें हैं। ऐसे में प्रयागराज से आने और जाने वाली ट्रेनों को रूमा से चंदारी के बीच रुकना पड़ता है। अब चंदारी से रूमा तक तीसरी अप रेलवे लाइन बनाई जा रही है। यह काम 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। 12 किमी के इस सेक्शन को मुख्य संरक्षा आयुक्त का परीक्षण 31 मार्च से पहले कर लिया जाएगा।
रेलवे ने तीसरी लाइन का काम शुरू करा दिया है। ऐसे में वायडक्ट बनाने के लिए नीचे काम कराना होगा। बिना डायवर्जन के काम नहीं हो सकता है। दीवार तोड़ी जाएगी। डायवर्जन की तारीख तय होते ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इससे फ्लाईओवर से गुजरने वाला कानपुर का ट्रैफिक प्रभावित होगा। ट्रैफिक बाधित नहीं होगा।- तेज स्वरूप सिंह, डीसीपी ट्रैफिक, कानपुर कमिश्नरेट