लोगों ने मारपीट के बाद छीनाझपटी शुरू कर दी
लड़कियां-महिलाएं छत पर सो रही हैं। यह सुनते ही छह-सात लोग और आए व छीनाझपटी शुरू कर दी। विजिलेंस टीम इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि उन्हें समझाया गया कि जिन फीडरों में लाइनलॉस ज्यादा है। वहां कटिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सभी जगह कार्रवाई की जा रही है।
बिजली चोरी के आठ मामले पकड़े गए
एसडीओ साइकिल मार्केट सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि हाथापाई करने वाले छोटेवाले, पप्पू और रिजवान समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस इलाके में बिजली चोरी के आठ मामले भी पकड़े गए हैं, जिनकी एफआईआर परेड के एंटी थेफ्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सात रिपोर्ट
केस्को ने कंघी मोहाल क्षेत्र में अभियान चलाकर सात लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। केस्को के विजिलेंस टीम प्रथम ने यहां अंडरग्राउंड केबल पैनल में डायरेक्ट कटिया लगाकर और स्ट्रीट लाइट की मरकरी से कटिया लगाकर बिजली चोरी हो रही थी। शमा परवीन, जरीना बेगम, सहवा फातिमा, मोहम्मद असलम, रजिया सुल्तान, मोहम्मद यूसुफ, नोमान अहमद के खिलाफ परेड के एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।