चकेरी के रामादेवी फ्लाईओवर से जाजमऊ फ्लाईओवर तक सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों को मंगलवार से भरना शुरू हो गया। इन गड्ढों में फंसकर कई वाहन सवार चुटहिल हो चुके हैं। लंबे इंतजार के बाद एनएचएआई ने अब इन गड्ढों का भरना शुरू कर दिया है। जाजमऊ से लेकर रामादेवी फ्लाईओवर पर गड्ढे भरे गए।