फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अनुबंध खत्म होने पर भी नहीं छोड़ा कब्जा, शिकायत पर SDM का सख्त रुख, भट्ठा मालिक से खाली कराया गया खेत

Thu, 23 Jul 2026 11:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शाखाजनवारा गांव में अनुबंध समाप्त होने के बाद भी ईंट भट्ठा मालिक द्वारा किसानों की जमीन खाली न करने का मामला सामने आया था। जनसुनवाई में 84 वर्षीय किसान की शिकायत पर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया। इसके बाद प्रशासन के दबाव में भट्ठा मालिक ने खेत खाली कर किसानों को कब्जा लौटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अवैध कब्जे को हटाती जेसीबी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर तहसील क्षेत्र के शाखाजनवारा गांव में अनुबंध अवधि समाप्त होने के बावजूद किसानों की जमीन खाली न करने का मामला सामने आया था। प्रशासन की सख्ती के बाद भट्ठा मालिक ने खेत खाली कर किसानों को कब्जा लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में सोहनलाल (84) समेत अन्य किसानों ने एसडीएम अविचल प्रताप सिंह से इसकी शिकायत की थी।

विज्ञापन



http://


किसानों ने बताया कि उनकी जमीन ईंट-भट्ठा संचालन के लिए निर्धारित अवधि तक अनुबंध पर दी गई थी, लेकिन अनुबंध समाप्त होने के बाद भी भट्ठा मालिक ताहिर ने जमीन पर कब्जा बनाए रखा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू
कार्रवाई के दौरान भट्ठा मालिक के पुत्र को पूछताछ के लिए रेउना थाने भेजा गया।  प्रशासन के सख्त रुख के बाद भट्ठा मालिक ने खेतों को समतल कराकर किसानों को वापस सौंपने पर सहमति जताई। कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि अनुबंध अवधि समाप्त होने के बाद से अब तक की अवधि का उचित मुआवजा भी भट्ठा मालिक किसानों को देगा।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala
निर्देशों का पालन नहीं किया गया था
अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भट्ठा मालिक को इससे पहले भी अनुबंध समाप्त होने पर भूमि खाली करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया था। इस बार शिकायत के बाद सख्ती बरतते हुए कार्रवाई की गई। भट्ठा मालिक से भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने का आश्वासन भी लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें