फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्योंदी ललईपुर में तालाब की भूमि कब्जा मुक्त, थाना दिवस की शिकायत पर हुई कार्रवाई, कब्जेदार हिरासत में

Sat, 25 Jul 2026 04:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे से सटे ग्राम स्योंदी ललईपुर में कानपुर-सागर हाईवे के किनारे तालाब की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों, चबूतरे और टिनशेड को प्रशासन ने हटवा दिया। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह के निर्देश पर राजस्व टीम ने कब्जा हटवाते हुए आरोपी कब्जेदार को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को हटाते कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर कस्बे से सटे ग्राम स्योंदी ललईपुर में हाईवे किनारे तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण को हटवाने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने कब्जेदार को पुलिस के हवाले किया। हाईवे के किनारे होने से भूमि बेशकीमती बताई जा रही है। स्योंदी ललईपुर में कानपुर-सागर हाई वे किनारे तालाब की भूमि के पास गांव के श्रीपाल ने दुकानें बना ली थीं।

विज्ञापन

दुकानों के आगे पक्का चबूतरा बनाकर ऊपर टिनशेड लगा लिया था। थाना दिवस में मामला सामने आने पर एसडीएम संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचे। नापजोख में मामला सही मिलने पर चबूतरा व टिनशेड हटवाने के निर्देश दिए। वहीं, कब्जा करने वाले श्रीपाल को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मौके पर राजस्व टीम ने भूमि से कब्जा अपनी देखरेख में हटवा दिया।

Trending Videos
विज्ञापन





कब्जेदार को पुलिस हिरासत में दे दिया

एसडीएम ने बताया कि पैमाइश कराने पर चबूतरा व टिनशेड तालाब की भूमि में आने पर हटवाने की कार्रवाई की गई है। वहीं, कब्जेदार को पुलिस हिरासत में दे दिया गया है। इसके बाद उन्होंने  ग्राम अकबरपुर बीरबल में पुराने विवादित बंटवारा वाद का दोनो पक्षों के देवीप्रसाद व रज्जनलाल की सुनवाई कर मामले का निस्तारण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें