फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 43 भाजपा पदाधिकारियों ने थामा बसपा का दामन, नवीन मार्केट कार्यालय में ली सदस्यता, जानिए कौन है शामिल

Wed, 23 Sep 2026 09:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। नवीन मार्केट स्थित बसपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व एमएलसी नौशाद अली और मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव की मौजूदगी में इन नेताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
बसपा के मंडल कार्यालय में भाजपा छोड़कर आने वाले पदाधिकारी व अन्य नेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को बिठूर विधानसभा क्षेत्र के कुछ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बसपा का दामन थाम लिया। इन लोगों ने नवीन मार्केट स्थित बसपा कार्यालय में पूर्व एमएलसी नौशाद अली और मुख्य मंडल प्रभारी (कानपुर-लखनऊ) सूरज सिंह जाटव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि पार्टी में शामिल होने वालों में किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अजीत तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा कानपुर ग्रामीण की जिला मंत्री काजल तिवारी व पूर्व मंडल मंत्री अनिल बाजपेयी, अजय पासवान,राम जी तिवारी, बबलू तिवारी,राजू पाल, धर्मेंद्र यादव आदि शामिल रहे। इस मौके पर मंडल प्रभारी राम शंकर कुरील, जीवन लाल भारती, सुनील भारती,कुंवर सिंह राना , देवी तिवारी, राम नारायण निषाद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें