फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी में मानवता: ठिठुरते बुजुर्गों के लिए फरिश्ता बना सिपाही; चाय पिलाई…कंबल बांटे, लोगों ने कहा- रियल हीरो

Sun, 21 Dec 2025 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंधना चौकी के सिपाही जहान सिंह ने फ्लाईओवर के नीचे ठंड से ठिठुर रहे बुजुर्गों को पहले चाय पिलाई। फिर खुद के खर्च पर कंबल और आर्थिक मदद देकर इंसानियत पेश की।
विज्ञापन
ठंड से ठिठुर रहे बुजुर्गों को सिपाही ने दिए कंबल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर जारी है और लोग घरों में दुबके हैं। ऐसे समय में कानपुर पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। बिठूर थाने की मंधना चौकी पर तैनात सिपाही जहान सिंह ने ड्यूटी के साथ-साथ इंसानियत की जो मिसाल पेश की है।

विज्ञापन

उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। रविवार को जब पारा काफी नीचे गिर गया, तब सिपाही जहान सिंह की नजर जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे ठिठुर रहे बुजुर्गों पर पड़ी। बुजुर्गों को ठंड से कांपता देख सिपाही ने सबसे पहले उनके लिए गरम चाय का इंतजाम किया।

सिपाही जहान सिंह ने ठिठुरते बुजुर्गों को पिलाई चाय - फोटो : amar ujala

कंबल देने के बाद आर्थिक मदद भी की
बुजुर्गों के पास ठंड से बचने का कोई साधन नहीं था। सिपाही जहान सिंह ने अपनी जेब से पैसे खर्च किए, मंधना बाजार गए और वहां से कंबल खरीदकर बुजुर्गों को ओढ़ाए। कंबल देने के बाद सिपाही ने बुजुर्गों को नकद आर्थिक मदद भी दी, ताकि वे अपने भोजन का प्रबंध कर सकें।

विज्ञापन

http://

लोगों ने कहा- रियल हीरो

मंधना चौकी के सामने हुई इस घटना को जिस किसी ने देखा, उसने सिपाही के जज्बे को सलाम किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का यह रूप समाज में विश्वास पैदा करता है। सोशल मीडिया पर भी सिपाही जहान सिंह की गुड पुलिसिंग की जमकर सराहना हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें