सीपीसीके इंटर कॉलेज में पुलिस कार्यशाला
- फोटो : amar ujala
कानपुर में भीतरगांव ब्लॉक के कुंदौली गांव स्थित सीपीसीके इंटर कॉलेज में शुक्रवार को साढ़ थाने की महिला बीट प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रगति सिंह गौर ने महिला सशक्तिकरण और एंटी रोमियो मुहिम को बल प्रदान करने के लिए इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। छात्राओं को बताया गया यदि वे कभी शोहदों से घिर जाएं, तो घबराएं नहीं, बल्कि जोर-जोर से चिल्लाएं उनका डटकर मुकाबला करें पुलिस की मदद लें।
उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि रास्ते में अकेले चलने के बजाय हमेशा सहेलियों के समूह में चलें। इसके बावजूद यदि कोई परेशान करे, तो तुरंत पुलिस की मदद लें। साथ ही, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स (ट्विटर) जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर केवल जान-पहचान के लोगों को ही जोड़ने की सलाह दी गई।