फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: उलटी दिशा में वाहन दौड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, तीन चालकों पर रिपोर्ट…DM के आदेश का असर

Sat, 24 May 2025 12:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: इंस्पेक्टर पनकी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में उलटी दिशा में कामर्शियल वाहन चलने से कई हादसे हो चुके हैं। इसी के चलते अभियान चलाकर कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पनकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उलटी दिशा में वाहन दौड़ाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों पर कार्रवाई के डीएम के आदेश का असर दिखना शुरू हो गया है। पिछले दो दिन से चालान कर रही पुलिस ने शुक्रवार को दो व्यावसायिक वाहन के चालकों पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने तीन दिन पहले बैठक कर उलटी दिशा में वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को भी उलटी दिशा में वाहन चलाने वाले 785 लोगों के चालन किए गए। इस बीच पनकी के इस्पातनगर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने उलटी दिशा में दौड़ रहे डीसीएम का चालान कर रसूलाबाद निवासी ड्राइवर चालक विपिन कुमार के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी तरह एक लोडर को पकड़ा गया।

विज्ञापन

चालान कर दर्ज की गई एफआईआर
चालक सुरेंद्र कुमार गाड़ी के कागज नहीं दिखा पाए। वहीं, शताब्दीनगर में सीएनजी लोडर पकड़ा गया। बर्रा निवासी ड्राइवर वीरू गाड़ी के कागज नहीं दिखा पाया। इन दोनों चालकों के खिलाफ भी चालान कर एफआईआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर पनकी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में उलटी दिशा में कामर्शियल वाहन चलने से कई हादसे हो चुके हैं। इसी के चलते अभियान चलाकर कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें