फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur : 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौड़ को पुलिस ने भेजा नोटिस, नफरत फैलाने का आरोप

Wed, 22 Feb 2023 05:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर पुलिस की एक टीम मंगलवार रात 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह के आवास पर पहुंची और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 के तहत नोटिस दिया। नोटिस में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए नेहा के वीडियो के बारे में कई बिंदुओं पर विवरण मांगा है।
विज्ञापन
नेहा सिंह राठौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने नोटिस भेजा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नेहा पर नफरत फैलाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को 'यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को अपने वीडियो के जरिए जनता के बीच नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस दिया है।    कानपुर पुलिस की एक टीम मंगलवार रात कानपुर (ग्रामीण) में नेहा सिंह के आवास पर पहुंची और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 के तहत नोटिस दिया। नोटिस में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए नेहा के वीडियो के बारे में कई बिंदुओं पर विवरण मांगा है।
विज्ञापन




पुलिस ने नेहा से पूछा कि क्या वीडियो में वही है, और यदि हां, तो क्या वीडियो उसने ही अपलोड किए थे। पुलिस ने यह भी पूछा है कि जिस यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया वह उसका है या नहीं।
विज्ञापन

पुलिस ने यह भी पूछा है कि क्या वीडियो के बोल उन्होंने खुद लिखे हैं और अगर हां, तो क्या वह उन पर कायम हैं। और अगर गीत के बोल उन्होंने नहीं लिखे हैं तो क्या लिखने वाले ने उनकी इजाजत ली थी। इस नोटिस को लेकर पुलिस ने नेहा से तीन दिन में जवाब मांगा है। अगर पुलिस को नेहा की ओर से जवाब नहीं मिलता है तो फिर आगे की कार्रवाई करते हुए उन पर केस दर्ज किया जा सकता है। 

यूपी पुलिस के नोटिस में कहा गया है कि इस गाने ने समाज में दुश्मनी और तनाव पैदा किया है और आप इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं। इसलिए आपको नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें