फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस ने शाहिद पिच्चा को हथकड़ी पहनाकर क्षेत्र में घुमाया, मुठभेड़ में किया गया था गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 04:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 44 मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा को पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर क्षेत्र में घुमाया।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, रंगदारी समेत 44 मामलों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा को पुलिस द्वारा हथकड़ी पहनाककर क्षेत्र में घुमाया गया। चमनगंज पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी, जिसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया था। बता दें कि  जेल से बाहर आने के बाद से शाहिद पिच्चा फरार चल रहा था। उसने 29 अप्रैल को चमनगंज के होजरी कारोबारी फहीम से रंगदारी मांगी थी। कारोबारी ने शाहिद पिच्चा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

पुलिस को कई दिनों से थी तलाश
पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी। बुधवार तड़के पुलिस को उसके चमनगंज क्षेत्र में आने की सूचना मिली। थाना प्रभारी संजय राय टीम के साथ आरोपी को पकड़ने पहुंचे, लेकिन वह डिप्टी पड़ाव की ओर भाग निकला। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें