फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस बैठी रही, सराफ ने पकड़े आठ किलो चांदी चोरी के आरोपी, दस माह पहले हुई थी चोरी

Fri, 16 Jul 2021 11:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्लागंज में गंगाघाट के मोहल्ला इंदिरानगर में दस माह पहले सराफ के घर से 12 लाख की आठ कि लो चांदी चोरी के मामले में गुरुवार को कानपुर के घंटाघर चौराहे ेसे एक सराफ ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि 25 सितंबर 2020 को उनकी दुकान में ताला तोड़कर 12 किलो चांदी चोरी कर ली गई थी। तब नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सराफ मुकुल वर्मा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने शुक्लागंज के सभी सराफ सेे सचेत रहने को कहा था।

गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि आरोपी शिवम और उसका साथी राज सोनी कानपुर के घंटाघर चौराहे पर है। कानपुर में साथियों को सूचना देकर पहुंचे और दोनों को पकड़कर गंगाघाट कोतवाली ले लाए।
विज्ञापन


पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह गोंडा का रहने वाला है और कानपुर व उन्नाव में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। बताया कि उसके गैंग में छह लोग हैं और सरगना उन्नाव सिविल लाइंस निवासी सूरज है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि माल बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें