फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी संजीत का शव ढूंढने में नाकाम कानपुर पुलिस लॉकडाउन में पकड़ रही है बकरा, वीडियो वायरल

Tue, 28 Jul 2020 02:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस चर्चाओं में रहने के लिए कुछ न कुछ ढूंढ ही लेती है। पांच दिन से संजीत के शव को ढूंढने में नाकाम कानपुर पुलिस अब लॉकडाउन में घूम रहे बकरे को पकड़कर एक बार फिर से सुर्खियों में है। बकरा पकड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों के हाेश उड़ गए हैं। 

विज्ञापन


कोरोना काल में लॉकडाउन के नियमों का कुछ ज्यादा ही कड़ाई से पालन करने पर सोशल मीडिया पर कानपुर पुलिस की खूब चर्चा हो रही है। कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में एक बकरा घूम रहा था, पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी।

किसी ने कमेंट किया कि बकरे ने मास्क नहीं पहना है तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कानपुर पुलिस ने ट्वीटर पर खुद सफाई की। कानपुर पुलिस ने इस संबंध में बताया कि प्रभारी निरीक्षण बेकनगंज द्वारा बताया गया कि एक बकरा लावारिस घूम रहा था जिसको सुरक्षार्थ थाने लाया गया था।
विज्ञापन


जैसे ही बकरा मालिक को इस बारे में पता चला वो थाने आए। उनके बकरे को उन्हें वापस दे दिया गया। पुलिस के मुताबिक यह बकरा मोहम्मद अली पुत्र खनीकुज्जमा दादामियां का चौराहा, थाना बेकनगंज कानपुर नगर का था। पुलिस ने बतायाकि उन्हें नियमानुसार ही बकरे को सुपुर्द कर दिया गया।  पुलिस ने मोहम्मद अली को चेतावनी दी है कि वह जानवर को सड़क पर न घूमने दे। पुलिस ने स्पष्ठ किया है कि मास्क ना पहनने जैसे सभी आरोप असत्य व निराधार है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें