कानपुर में सचेंडी पुलिस से शुक्रवार देर रात टिकरा पांडु नदी पुल पर 25 हजार के इनामी पेशेवर हत्यारे राजेश कुशवाहा की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी। चालक और क्लीनर की हत्या करके प्रेस की गाड़ी लूटने के मामले में पुलिस को उसकी 14 वर्षों से तलाश थी।
शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वह सर्विलांस सेल प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह और पुलिस फोर्स के साथ शिवली मार्ग टिकरा पांडु नदी पुल पर चेकिंग कर रहे थे। कल्याणपुर की ओर से पल्सर (बाइक) से आ रहा गोविंदनगर के सेवाग्राम निवासी राजेश पुलिस को देखकर शिवली रोड की ओर भागने लगा।