आठ अप्रैल तक गिरफ्तारी पर रोक
इसके बाद कोर्ट ने भूपेश और रोहित के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। विवेचना में पुलिस ने बलवा, हथियारों से लैस लोगों द्वारा बलवा करने,जबरन वसूली करने, मौत का डर दिखाकर वसूली करना, झूठा आपराधिक आरोप लगाना, अश्लील सामाग्री का प्रचार करना, अापराधिक बल प्रयोग, सामान्य इरादे और आपराधिक षड़यंत्र रचने की धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है। विवेचना में स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, जानबूझकर अपमानित करना,आपराधिक धमकी और डकैती की धाराओं को बढ़ा दिया है। वहीं, मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए भूपेश ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें आठ अप्रैल तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज
इसी मामले में भूपेश अवस्थी की अग्रिम जमानत पर 13 फरवरी को अपर जिला जज प्रथम की अदालत में सुनवाई होगी। वहीं,इसी मुकदमे में जेल में बंद अखिलेश दुबे की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी।