यूपी में कानपुर के कलक्टरगंज गल्लामंडी में दो दिन पहले दबोचा गया फर्जी सीबीआई अफसर ईरानी गैंग का शातिर निकला। मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला शातिर और उसके साथी पूरे देश में टप्पेबाजी करते हैं। उसके फरार साथियों को दबोचने के लिए पुलिस टीम ने शहर से आगरा और ग्वालियर तक पीछा किया। शातिरों के मोबाइल स्विच ऑफ करने पर उनका लोकेशन नहीं मिल सका और टीम लौट आई। पुलिस अफसरों का कहना है कि पकड़े गए शातिर से बड़े गैंग का खुलासा होने की उम्मीद है। ईरानी गैंग पूरे देश में घूमकर पुलिस और सीबीआई वाला बनकर टप्पेबाजी करता है। शातिरों के लिए प्रदेश और महानगर बंटे हैं।