चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में युवती से मोबाइल लूटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सनिगवां निवासी नेहा कुशवाहा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 12 जनवरी की शाम को बाइक सवार दो लुटेरेां ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस और सर्विलांस की टीम ने बुधवार की देर रात सनिगवां गांव से आगे घुरवाखेड़ा गांव से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम महाराजपुर के छतमरा गांव निवासी गोविंद तिवारी और गौरिहा गांव निवासी गाेलू यादव बताया। शातिरों के पास से एक बाइक और युवती से लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि आराेपी मोबाइल लूटकर उसे सस्ते दामों में बेच देते थे।