डुगडुगी बजाकर पुलिस ने की जिला बदर की कार्रवाई
- फोटो : amar ujala
कानपुर में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सचेंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एक शातिर अभियुक्त के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस ने ढोल-नगाड़े और डुगडुगी बजाकर गांव में मुनादी कराई, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, रामजी तिवारी उर्फ नितिन तिवारी पुत्र गुड्डू उर्फ राजकुमार तिवारी, जो कि ग्राम धर्मगदपुर थाना सचेंडी, कानपुर नगर का निवासी है, के आपराधिक कृत्यों को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।