Kanpur News: शिवराजपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की कई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया है।
कानपुर में शिवराजपुर थाना पुलिस को क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की कई मोटरसाइकिलें बरामद करने के साथ ही मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ये चोर क्षेत्र में कई बाइक चोरी करके दहशत फैलाए हुए थे। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई कई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान इन बाइक चोरों ने क्षेत्र में की गई कई अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया है।