दक्षिण कानपुर के कर्रही स्थित गुलाबी बिल्डिंग के पास रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे खुदाई कार्य के दौरान पीएनजी की हाई प्रेशर पाइपलाइन अचानक फट गई। गैस के तेज रिसाव और दबाव की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। इस हादसे के कारण क्षेत्र के सैकड़ों घरों में रसोई गैस की आपूर्ति घंटों ठप रही।
जानकारी के अनुसार, गुलाबी बिल्डिंग के समीप नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क या नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। खुदाई के दौरान जेसीबी या मशीन का पंजा जमीन के नीचे दबी सीयूजीएल की मुख्य पाइपलाइन से टकरा गया। पाइपलाइन फटते ही गैस का तेज फव्वारा और आवाज निकलने लगी, जिससे आसपास के रहवासी भी दहशत में आ गए।