फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वायरल संक्रमण से बढ़ा निमोनिया, दो की मौत, अस्थमा और सीओपीडी का भी अटैक बढ़ा

Sun, 21 Jul 2024 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उमस भरे मौसम में वायरल संक्रमण तेज हो गया है। निमोनिया से दो रोगियों की मौत हो गई। रोगी गंभीर हालत में इमरजेंसी में आ रहे हैं।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमस भरी गर्मी में वायरल संक्रमण तेज हो गया है। जुकाम, बुखार, खांसी और डायरिया के बाद संक्रमण सांस तंत्र में फैल रहा है। इससे रोगियों को वायरल निमोनिया हो रहा है। एक्सरे रिपोर्ट में दोनों फेफड़े सफेद नजर आते हैं। रविवार को निमोनिया से दो रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ वायरल संक्रमण से अस्थमा और दमा के पुराने रोगियों की तबीयत बिगड़ जा रही है।
विज्ञापन


हैलट इमरजेंसी में 40 रोगी भर्ती किए गए। कुछ डायरिया रोगी शॉक की स्थिति में आ रहे हैं। नवाबगंज के रत्नेश (51) के परिजनों ने बताया कि उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। फिर सीने में जकड़न हुई और सांस में दिक्कत होने लगी। क्षेत्रीय डॉक्टर ने वेंटिलेटर पर रखने की सलाह दी। दोपहर परिजन हैलट लेकर आए लेकिन मौत हो गई। इसी तरह चौबेपुर की गीता देवी (62) को परिजन कल्याणपुर स्थित नर्सिंगहोम लाए। कुछ देर इलाज के बाद नर्सिंगहोम वालों ने गीता देवी को हैलट रेफर किया था।
 
विज्ञापन

चेस्ट हॉस्पिटल पहुंचने पर रोगी की मौत हो चुकी थी। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन के मुताबिक इस सीजन में वायरल और बैक्टीरियल बीमारियां फैलती हैं। खासतौर पर वे लोग सतर्क जो पहले से किसी रोग की गिरफ्त में हैं। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि हर रोज 40-50 नए रोगी भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें