फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीएम मोदी कर सकते ट्रांसगंगा पुल का शिलान्यास, लखनऊ से आई टीम ने किया सर्वे, यूटिलिटी शिफ्टिंग पर की चर्चा

Tue, 23 Jun 2026 12:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जुलाई में पीएम मोदी के कानपुर दौरे पर 753 करोड़ की लागत वाले ट्रांसगंगा पुल का शिलान्यास प्रस्तावित है। इसके साथ ही मेट्रो विस्तार और एक्सप्रेस-वे जैसी अन्य महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जुलाई में कानपुर आगमन प्रस्तावित है। इसमें कानपुर को उन्नाव से जोड़ने वाले गंगा नदी पर प्रस्तावित ट्रांसगंगा पुल का शिलान्यास कराने की भी तैयारी है। इस पुल को बनाने वाली नोडल एजेंसी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम (ब्रिज कॉरपोरेशन) की लखनऊ टीम ने सोमवार को मौका मुआयना किया।

विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त ने सेतु निगम और यूपीसीडा के अफसरों के साथ बैठक की। करीब 4.2 किमी लंबे इस पुल के निर्माण में रानीघाट पंपिंग स्टेशन परिसर का कुछ हिस्सा व कॉलोनी भी आ रही हैं जिनकी शिफ्टिंग के लिए टीम ने मुआयना किया। शिफ्टिंग के लिए आसपास जगह चिह्नित करने को निरीक्षण भी किया।

टीम ने जगह चिन्हांकन के लिए कहा
टीम ने जलकल व नगर निगम अधिकारियों को भी जगह चिन्हांकन के लिए कहा है। इस दौरान ब्रिज कॉरपोरेशन के जाॅइंट एमडी केके श्रीवास्तव, जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

500.50 करोड़ से पुल का निर्माण
बता दें कि आगरा की पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड व हरियाणा की एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड 500.50 करोड़ से इस पुल का निर्माण करेंगी। भूमि अधिग्रहण सहित पुल निर्माण की कुल लागत करीब 753 करोड़ रुपये है। यह वाई-आकार का पुल रानीघाट और धोबी घाट से सीधे उन्नाव स्थित ट्रांसगंगा सिटी के गेट नंबर- एक व दो के बीच उतरेगा।

टेंडर हो चुका जारी
आगरा की पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड व हरियाणा की एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड इस पुल का निर्माण करेंगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 753.13 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया था। इसमें प्रदेश सरकार 460 करोड़ और यूपीसीडा 293 करोड़ रुपये देगी। टेंडर 571.53 करोड़ का जारी हुआ लेकिन ज्वाइंट वेंचर ने बिना जीएसटी के 559.53 करोड़ में यह ठेका हासिल किया है। लेटर ऑफ एक्सेपटेंस (एलओए) मिलने के बाद इसका काम शुरू होगा।
विज्ञापन

इन योजनाओं का भी हो सकता शिलान्यास
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा का विस्तार, घाटमपुर की थर्मल पॉवर प्लांट की इकाइयों का लोकार्पण, रामादेवी-गोल चौराहा एलिवेटेड रोड, अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, यूपीसीडा की तीन हजार करोड़ की अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें