फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘प्रकृति की गोद’ में योग का संकल्प; संजय वन में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, जुंबा ने बांधा समां

Sun, 21 Jun 2026 09:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संजय वन में अमर उजाला द्वारा आयोजित योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के महत्व को समझाया।
विज्ञापन
संजय वन में अमर उजाला द्वारा आयोजित योग शिविर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संजय वन में अमर उजाला की ओर से संजय वन समिति और पतंजलि योग केंद्र के सहयोग में योग शिविर का आयोजन किया गया। विशेष कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों, पर्यावरण प्रेमियों और योग साधकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

सुबह की ताजी हवा और घने पेड़ों के बीच लोगों ने सामूहिक रूप से योग कर निरोगी काया और मानसिक शांति का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बेहद ऊर्जावान माहौल में हुई। संजय वन के शांत और हरे-भरे वातावरण में बने ट्रैक पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था।

http://



प्रकृति की गोद में योग का अनुभव रहा अद्भुत

बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग...हर आयु वर्ग के लोगों में योग को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि प्रकृति की गोद में योग करने का अनुभव अद्भुत और स्फूर्तिदायक रहा।

विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया
शिविर में पहुंचे योग गुरुओं और अनुभवी प्रशिक्षकों ने उपस्थित जनसमूह को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। यहां ताड़ासन, वृक्षासन और भुजंगासन जैसे आसनों के जरिए शरीर को लचीला बनाने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करें
अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से तनाव मुक्ति और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया। योग गुरु मनोज त्रिपाठी ने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के महत्व को समझाया और बताया कि कैसे मात्र 30 मिनट का योग कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। इसके बाद जुंबा भी हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें