फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के खिलाड़ियों ने पॉवर लिफ्टिंग में यूपी को दिलाए 3 स्वर्ण पदक

Wed, 30 May 2018 09:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- महिवा, सौम्या और आशीष का सब जूनियर पॉवर लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर शहर स्थित गौरव मेमोरियल स्कूल कल्याणपुर में चल रही सब जूनियर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन यूपी की ओर से शहर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत कर शहर का नाम रोशन किया। 
विज्ञापन


84 किग्रा भार वर्ग से अधिक में कानपुर की महिवा शुक्ला ने 177.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 57 किग्रा भार वर्ग में कानपुर की ही सौम्या सिंह ने 197.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में 83 किग्रा भार वर्ग में यूपी के लिए कानपुर के आशीष ने 480 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

इसी क्रम में बालक वर्ग में 120 किग्रा से अधिक भार वर्ग में यूपी के दीपक चौधरी ने 465 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। झारखंड के दिव्यांशु आनंद ने 460 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण जीता। 105 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा के विशाल ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के दर्श नायर ने रजत तथा यूपी के जय प्रकाश ने कांस्य पदक जीता। 93 किग्राभार वर्ग में दिल्ली के रोहन राणा ने स्वर्ण, यूपी के सूरज ने रजत तथा पश्चिम बंगाल के दीपक मलिक ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


बालिकाओं की 43 किग्राभार वर्ग में महाराष्ट्र की दिव्या खत्री ने स्वर्ण, छत्तीसगढ़ की नारायणी ने रजत पदक जीता। वहीं 57 किग्रा भार वर्ग में यूपी की सौम्या सिंह ने स्वर्ण, हृतिका सिंह ने रजत तथा छत्तीसगढ़ की रेणुका बनर्जी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें