कानपुर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीते। प्रतियोगिता में शहर के 11 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया।
कानपुर के वैभव प्रताप सिंह स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही चैंपियन ऑफ चैंपियंस वर्ग में उपविजेता रहे। कृष्णा, चंद्र प्रकाश और सलमान ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। अभिषेक सिंह ने रजत, मोहम्मद फरहान और अर्णव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया जबकि महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कानपुर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष साहबे आलम भी टीम के साथ मौजूद रहे।