फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पूर्व स्टार स्पिनर पीयूष चावला बोले- भविष्य में क्रिकेट की ऊंचाइयों पर दिखेंगे टीएसएच के कई खिलाड़ी

Sat, 21 Jun 2025 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रशिक्षण देने आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर पीयूष चावला ने आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) की सुविधाओं को सराहा।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर पीयूष चावला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट मेरा जीवन है और मैं इससे बेहद प्यार करता हूं। पहले मैदान पर खेला, अब माइक के साथ कमेंट्री कर रहा हूं। यह बातें शनिवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में प्रेसवार्ता के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर पीयूष चावला ने कहीं। उन्होंने कहा कि टीएसएच की आधारभूत संरचना बेहतरीन है। जो बच्चे यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं, उनमें से 8-10 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका नाम आगे चलकर क्रिकेट की ऊंचाइयों पर दिखाई देगा।
विज्ञापन


चावला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खेलों के प्रति सकारात्मक सोच को भी सराहा। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए देशभर में जाऊंगा। टीएसएच जैसे कॉम्प्लेक्स अन्य शहरों में भी बनने चाहिए। यहां की सुविधाओं के मुकाबले फीस काफी सामान्य है। क्रिकेट के भविष्य पर बात करते हुए पीयूष चावला ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम इंडिया को लेकर जो सवाल उठते हैं, उनका जवाब शुक्रवार से शुरू हुए भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में खिलाड़ियों की शानदार शुरुआत से मिल गया है।

टीम इंडिया के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। यहां टीएसएच के डायरेक्टर प्रणीत अग्रवाल ने बताया कि संस्था अल्प आय वर्ग के 100 बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दे रही है। पीयूष चावला से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला है और आगे भी इस प्रकार के कई कैंप आयोजित होंगे। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शशिकांत खांडेकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें