कानपुर के घाटमपुर कस्बे में निजी भूमि पर ब्लॉक द्वारा बनवाई गई इंटरलॉकिंग को पूर्व में हटवाने के बाद बुधवार को एसडीएम अविचल प्रताप सिंह व तहसीलदार ओम प्रकाश ने खडे होकर बने पिलर भी जेसीबी से हटवा कर कब्जा दिलाया। वहीं, एक अन्य प्रकरण में सरकारी भूमि पर कब्जे करने वाले को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पतारा निवासी ओम नारायण की निजी जमीन पर ब्लॉक प्रमुखी कोटे से इंटरलॉकिंग बनी थी, जिसे जांच व पत्राचार के बाद हटाया गया था। उसके पिलर बचे थे, उसे भी आज हटवाकर कब्जा दे दिया गया। वहीं सरकारी भूमि पर भी कब्जा करने वाले मुश्ताक अहमद को मौके से ही पुलिस कस्टडी में देकर थाने भेजा गया।