कानपुर में मंडी रोड स्थित बर्फ खाना के पास शनिवार को अमर उजाला की ओर से जनता ही जर्नादन अभियान के विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों ने सफाई, लाइटिंग, सीवर और गृहकर संबंधी शिकायतें सुनीं। शिविर में मुख्य अभियंता (मार्ग प्रकाश विभाग) आरके पाल, अधिशासी अभियंता (जलकल) रमेश चंद्र, जोनल स्वच्छता अधिकारी देवेंद्र सिंह और कर निरीक्षक दिलीप पाठक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
सफाई, लाइटिंग और सीवर संबंधी समस्याओं का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कराया गया। गृहकर से संबंधित शिकायतों को भी जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। क्षेत्रवासियों ने सबसे बड़ी समस्या मेट्रो परियोजना के कारण होने वाले जाम की बताई। लोगों ने शिकायत कि सवा तीन साल पहले उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो कार्य के लिए बीएनएसडी इंटर कॉलेज के बगल की सड़क बंद कर दी थी।