Kanpur News: कानपुर में ईपीएस-95 पेंशनरों ने 7500 रुपये न्यूनतम पेंशन की मांग को लेकर सर्वोदयनगर ईपीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मांगें न माने जाने पर रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी।
कानपुर में ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल के पदाधिकारियों की अगुवाई में पेंशनरों ने शुक्रवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय सर्वोदयनगर के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन विभागीय अफसर को सौंपा गया। इसमें 7500 रुपये न्यूनतम पेंशन किए जाने की गांग उठाई।
कहा जल्द मांग स्वीकार नहीं हुई तो रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजेश कुमार शुक्ला, ओम शंकर तिवारी, अनूप कुमार कुशवाहा, सुधा निगम, अभिनंदन कुमार पांडेय, अशोक कुमार यादव, अनूप कुशवाहा, जय रूप सिंह परिहार, पीसी मिश्रा, अभिनंदन कुमार पांडेय, सुधीर मिश्रा आदि रहे।