फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यात्री ने कोच में खाेल दिया अग्निशमन यंत्र, धुआं भरने से मची अफरा-तफरी, सेंट्रल पर यात्री कूदकर भागे

Tue, 02 Dec 2025 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अग्निशमन यंत्र चालू होने से कोच में धुआं भर गया। घटना संभलपुर से जम्मूतवी जाने वाली मुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई। कानपुर सेंट्रल पर यात्री शोर मचाते हुए कूदकर भागे।
 
विज्ञापन
यात्रियों में मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल स्टेशन पर मंगलवार दोपहर संबलपुर से जम्मूतवी जा रही 18309 मुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में किसी यात्री ने अग्निशमन यंत्र खोल दिया जिससे धुआं भर गया। आग लगने की आशंका में अफरातफरी मच गई। यात्री शोर मचाते हुए कोच से कूदकर भागे। जानकारी पर रेलवे कर्मचारियों ने कोच के साथ पूरी ट्रेन चेक की तो हकीकत पता चली। इसके बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन




प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। इसी दाैरान गार्ड के बगल वाले कोच से यात्री आग-आग का शोर मचाते हुए कूदकर भागने लगे। कुछ ही देर में कोच खाली हो गया और यात्री प्लेटफॉर्म पर आ गए। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने आग की अफवाह फैला दी थी। आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। किसी ने अग्निशमन यंत्र खोल दिया था। इससे धुआं भर गया था। आधा घंटा देरी से ट्रेन काे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़े में बीड़ी फेंकने की चर्चा
कुछ लोगों में चर्चा रही कि शौचालय के पास कूड़ा इकट्ठा था उसमें किसी ने जलती बीड़ी फेंक दी जिससे आग लगी। बाद में यात्रियों ने वेंडरों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इसी दाैरान किसी ने अग्निशमन यंत्र भी खोल दिया।

कानपुर परिक्षेत्र में किसी ट्रेन में आग लगने की कोई भी घटना नहीं हुई है। हर अनुभाग से जांच करवाई गई है। किसी यात्री ने भी पुष्टि नहीं की है। - शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें