Kanpur News: जूही थाना क्षेत्र में एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा में एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।