भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी जैसी बहुत सी पार्टियां आती और जाती रहती हैं। नीट की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के लिए कानूनी कार्रवाई जारी है।
उन्होंने आगे कहा कि इंडी गठबंधन खंड-खंड हो जाएगा। उनकी बैठक से पहले ही डीएमके अलग हो गई, जेएमएम अलग होने जा रही है। कहा जाता है न कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा…कोई उधर गिरा। वही, हालत इंडी गठबंधन की है।