फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कांशीराम अस्पताल में मचा हड़कंप, आईपीएचएल लैब में दिखा सांप, दमकल टीम ने किया सर्च, नहीं लगा सुराग

Sun, 23 Aug 2026 10:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रामादेवी स्थित मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एंड ट्रामा सेंटर की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी में शनिवार रात अचानक एक सांप दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। डर के मारे सभी कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए।
विज्ञापन
कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रामादेवी स्थित मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एंड ट्रामा सेंटर में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी के अंदर एक सांप देखा गया। अचानक सांप को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए और वे जान बचाने के लिए तुरंत लैब से बाहर भाग खड़े हुए। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम को दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल की लैब के भीतर तथा आसपास के परिसरों में लाशी अभियान चलाया। जाजमऊ अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि टीम ने अस्पताल परिसर में कॉर्नर-कॉर्नर पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन काफी ढूंढने के बावजूद सांप का कोई सुराग नहीं मिल पाया। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें