फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दोस्तों के साथ पार्टी कर घर लौटे ऑर्डनेंस कर्मी ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 28 Jul 2025 11:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ऑर्डनेंस कर्मी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त की जन्मदिन पार्टी से रविवार रात रावतपुर गांव स्थित घर लाैटे ऑर्डनेंस कर्मी अनूप कुमार (32) ने फंदा लगाकर जान दे दी। छह माह पहले बड़े भाई अनिल ने भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त ऑर्डनेंस कर्मी चंद्रपाल का बेटा अनूप कुमार आर्डनेंस फैक्टरी में संविदा पर दो साल से कार्यरत था। बड़े भाई सुशील ने बताया कि रविवार रात अनूप दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गया था।

पिता ने रात 9:30 बजे फोन किया तो उसने पार्टी से खाना खाकर आने की बात कही। अनूप 10:30 बजे घर आने के बाद सीधा कमरे में सोने चला गया। रात करीब तीन बजे पिता लघुशंका के लिए उठे तो अनूप के कमरे में पंखा चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। इस पर उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाकर कई बार आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ दरवाजा तोड़ा तो कर्मी का शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सुशील ने बताया कि अनूप की इसी वर्ष 15 फरवरी को नीलम से शादी हुई थी। वह इन दिनों में मायके में थी। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि युवक के आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें