फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क का विरोध, सरसैय्या घाट पर व्यापारियों ने किया प्रतीकात्मक तर्पण, कही ये बात

Fri, 09 Oct 2026 08:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसैय्या घाट पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क का अनोखे अंदाज में विरोध जताया। व्यापारियों ने डिजिटल यूपीआई मशीनों का सांकेतिक रूप से त्याग कर तर्पण किया और क्यूआर कोड की फोटो कॉपी गंगा नदी में प्रवाहित की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तर्पण करते व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में प्रदेशव्यापी अभियान चलाया। सरसैय्या घाट पर व्यापारियों ने यूपीआई मशीनों का त्याग कर प्रतीकात्मक तर्पण किया और क्यूआर कोड की फोटो कॉपी गंगा में बहाई।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि एमडीआर शुल्क से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने सरकार से शुल्क व्यवस्था वापस लेने की मांग की।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



थोक कारोबार में लाभ पहले से कम है

कानपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज बलेचा ने कहा कि मोबाइल सहित थोक कारोबार में लाभ पहले से कम है। सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे व्यापारी और ग्राहक बिना अतिरिक्त बोझ के डिजिटल भुगतान कर सकें। मौके पर रोशन गुप्ता, मनीष गुप्ता, आशीष मिश्र, संजय भदौरिया, विनायक पोद्दार, सौरभ पांडेय, संजय मिश्रा, मनोज विश्वकर्मा, कमल उत्तम, अब्दुल वहीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें