Kanpur News: ग्रीनपार्क में ऑपरेशन सिंदूर कप का मैच सांसद और सेना की टीम के बीच खेला जाएगी। दिन रात्रि के सद्भावना मैच के लिए ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। ये व्यवस्था दोपहर दो बजे से लागू रहेगी।
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को होने वाले दिन रात्रि के ऑपरेशन सिंदूर कप सद्भावना क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम के आसपास यातायात बदला रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था दोपहर दो बजे से मैच की समाप्ति तक लागू होगी। दर्शकों के लिए अलग अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
यहां से जाएंगे वाहन सवार
टैफ्को चौराहे से आने वाले वाहन मर्चेंट चैंबर तिराहे से सिलवर्टन चौराहा, लाल इमली होकर जाएंगे।
एमजी कॉलेज चौराहा से आने वाले वाहन दाहिने या बाएं मुड़कर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
सरसैया घाट की ओर से आने वाले वाहन बाएं मुड़कर चेतना चौराहा, बड़ा चौराहा होते हुए जाएंगे।