यूपी के कानपुर में सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर टेंपो स्टैंड की ओर जाने वाले तिराहे पर साइकिल सवार अधेड़ को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार पिछले पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।