फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शाइन सिटी के नाम पर करोड़ों की ठगी में एक गिरफ्तार, एक साल से फरार आरोपी पर था 10 हजार का इनाम

Tue, 24 Nov 2026 11:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाइन सिटी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड बनाकर लोगों को प्लॉट देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के मामले में कल्याणपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी को झांसी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान औरैया के अजीतमल निवासी उदयवीर सिंह के रूप में हुई। आरोपी पर अक्तूबर 2025 में कोर्ट के आदेेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


सत्यम विहार निवासी दिनेश कुमार सिंह ने 19 अक्टूबर 2025 को कोर्ट के आदेश पर कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि लखनऊ के राशिद नसीम, शैलेश कुमार, मनीष गुप्ता, कल्याणपुर के अजय गौतम, उदय वीर सिंह व अन्य ने शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट के तहत लोगों को प्लॉट देने का झांसा दिया। दिनेश कुमार सिंह ने 6.51 लाख रुपये लिए, बाराजोड़ कानपुर देहात में प्लाॅट देने के वादा किया जबकि उनके साथी रमाकांत से 3.25 लाख, लखनऊ के ज्ञानेंद्र मिश्रा से 6.51 लाख रुपये, रसूलाबाद के चंद्र भान से 3.75 लाख रुपये, कप्तान सिंह व उनकी पत्नी कुसुम सिंह से 14 लाख और माधुरी मिश्रा से एक लाख रुपये लिए।

न तो प्लॉट मिला न ही रुपये वापस किए गए। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद मुख्य आरोपी राशिद नसीम दुबई भाग गया। उदयवीर भी फरार चल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उदयवीर को झांसी के कोतवाली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां एक मकान में पहचान छिपाकर किराये पर रह रहा था। एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें