कानपुर में महाराजपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी दिव्यांशु उर्फ लौकी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में फरार नाबालिग के प्रेमी महेश की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिव्यांशु ने नाबालिग और उसके प्रेमी को अकेले देखकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद लड़की से 500 रुपये भी छीन लिए थे। हालांकि, पुलिस ने लड़की की नाक की कील छीनने के आरोप को खारिज कर दिया है। पुलिस फरार आरोपी महेश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।