Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस से पहले, आरपीएफ की आईजी रेनू पुष्कर ने सेंट्रल स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जवानों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।
कानपुर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर, रेलवे सुरक्षा बल की आईजी रेनू पुष्कर बुधवार को सेंट्रल स्टेशन पहुँचीं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों का निरीक्षण किया और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
आईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने टाटमिल स्थित आरपीएफ की बैरक का भी निरीक्षण किया। रेनू पुष्कर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तत्परता और समर्पण के साथ काम करें। अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें स्टेशन की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं से अवगत कराया।