रोजाना व्यायाम और सही खानपान अपनाना जरूरी
बेहतर फिटनेस के बाद करन ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा। उन्होंने 6-8 महीने तक थिएटर में काम किया, जिसके बाद उन्हें फिल्म रात अकेली है में अवसर मिला। इसके बाद उन्हें लगातार फिल्मों और वेब सीरीज के ऑफर मिलने लगे। फिलहाल करन कपूर साल के अंत में रिलीज होने वाली फिल्म अर्जुन बेवकूफ और रक्तांचल पार्ट-2 में नजर आएंगे, जो इस साल रिलीज होने वाली हैं। करन का मानना है कि रोजाना व्यायाम और सही खानपान अपनाने से हर व्यक्ति फिट और स्वस्थ रह सकता है।